Monday, 17 November 2014

My Father Ravi




 
 



मैं रवि , सूर्य सूरज भी मैं , मैं ही भास्कर भानु
देखता सुनता सब कुछ मैं , दिल की बात भी मैं जानू


जो जानते समझते मुझे, मान करते, करते नमस्कार
अनजान जो मेरी क्षमता से, वह करते तिरस्कार








              चुटकी भर तेज से , सम्पूर्ण जगत प्रकाशमय कर दूँ
              करू अगर शक्ति प्रदर्शन, तो समाप्त यह समय कर दूँ



                  अहंकार नहीं मुझे, अपनी  मर्यादा में रहना जानू
                  मैं रवि , सूर्य सूरज भी मैं , मैं ही भास्कर भानु 

No comments:

Post a Comment